Site icon Dainik Savera Times

मल्लिकार्जुन खड़गे की विवादित टिप्पणी, पीएम मोदी को कहा ‘आतंकवादी’; भड़की बीजेपी

Mallikarjun Kharge calls PM Modi 'terrorist'

Mallikarjun Kharge calls PM Modi 'terrorist'

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिस पर राजनीतिक माहौल गरमा गया। खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया।

यह भी पढ़ें-
‘सीजफायर तोड़ा तो देंगे करारा जवाब’, शांति वार्ता से पहले ईरान की अमेरिका को चेतावनी
पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड बेनकाब, हुलिया बदलकर PAK में छिप रहा; सामने आई तस्वीर
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

खड़गे ने बीजेपी और AIADMK के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह लोकतंत्र और बराबरी के सिद्धांतों के खिलाफ है। इसी दौरान उन्होंने मोदी को लेकर कड़ी टिप्पणी की, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया।हालांकि, बाद में खड़गे ने अपनी सफाई में कहा कि उनके बयान को गलत समझा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने “आतंकवादी” नहीं कहा, बल्कि उनका मतलब था कि प्रधानमंत्री लोगों को “आतंकित” (डराने) करते हैं।

सरकारी एजेंसियां का इस्तेमाल

खड़गे ने कहा कि सरकारी एजेंसियां जैसे IT और ED का इस्तेमाल लोगों को दबाव में लाने के लिए किया जा रहा है। उनका कहना था कि उनका इशारा इसी ओर था, न कि किसी व्यक्ति को आतंकवादी कहने की तरफ।

बीजेपी की कड़ी प्रतिक्रिया

खड़गे के बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक चुने हुए प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्द इस्तेमाल किए गए। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ प्रधानमंत्री का, बल्कि देश की जनता का भी अपमान है और इसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।

Exit mobile version