कोलकाता। विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए केंद्र से पश्चिम बंगाल के बकाया की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना ठंड के बीच रात भर जारी रहा। बनर्जी ने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं के साथ शुक्रवार दोपहर को कोलकाता के मैदान क्षेत्र में भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के सामने प्रदर्शन शुरू किया था। नेताओं ने शनिवार सुबह कहा कि बनर्जी के साथ मंत्री फिरहाद हाकिम और अरूप विश्वास समेत कई नेता रात में धरना स्थल पर रुके थे।
ममता बनर्जी ने दावा किया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत सरकार पर राज्य की मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का हजारों करोड़ रुपये बकाया है। धरना रविवार तक जारी रहेगा, सोमवार से राज्य का बजट सत्र शुरू हो रहा है।
केंद्र से पश्चिम बंगाल के बकाया की मांग को लेकर ममता बनर्जी ने धरनास्थल पर बिताई रात

