Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘ममता सरकार परिवर्तन की आंधी को रोक नहीं पाएगी’, कोलकाता में जमकर बरसे पीएम मोदी

March 14, 2026

‘ममता सरकार परिवर्तन की आंधी को रोक नहीं पाएगी’, कोलकाता में जमकर बरसे पीएम मोदी

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने टीएमसी सरकार पर जुबानी हमला करते हुए यह दावा किया कि प्रदेश में परिवर्तन की आंधी है, जिसे ममता सरकार रोक नहीं पाएगी।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: हरियाणा कांग्रेस के 31 विधायकों ने हिमाचल में डाला डेरा, पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ममता परिवर्तन की इस आंधी को वो अब रोक नहीं पाएगी: पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां की निर्मम सरकार चाहे अब जितना जोर लगा ले, परिवर्तन की इस आंधी को वो अब रोक नहीं पाएगी। भाजपा और एनडीए के साथ महिषासुर मर्दिनी का आशीर्वाद है। रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, ऋषि बंकिमचंद्र, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, ईश्वरचंद्र विद्यासागर, खुदीराम बोस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी सभी महान विभूतियों ने जिस बंगाल की कल्पना की थी। भाजपा की सरकार उस बंगाल का निर्माण करेगी, नवनिर्माण करेगी।

ममता राज में नौकरियां खुलेआम बेची जा रही: प्रधानमंत्री 

उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट और अब टीएमसी, ये एक के बाद एक आते रहे, अपनी जेबें भरते रहे, जबकि बंगाल में विकास रुका रहा। बुनियादी ढांचे के मामले में बंगाल लगातार पिछड़ता गया। उद्योग-धंधे बंद हो गए और कारोबार ठप पड़ गए। टीएमसी सरकार के राज में नौकरियां खुलेआम बेची जा रही हैं। अब समय आ गया है कि इस स्थिति को बदला जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि बंगाल के युवाओं को बंगाल में ही अवसर और रोज़गार मिलें।

 

ये टीएमसी वाले न खुद काम करेंगे, न करने देंगे: पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय बंगाल पूरे भारत को गति देता था, बंगाल व्यापार और उद्योगों में सबसे आगे था। लेकिन आज यहां का युवा न डिग्री ले पा रहा है और न ही उसे रोजगार मिल पा रहा है। आपके बेटे-बेटियों को काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है। टीएमसी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये टीएमसी वाले न खुद काम करेंगे, न करने देंगे। जब तक इनको अपना कटमनी नहीं मिल जाता, ये किसी भी योजना को गांव, गरीब तक नहीं पहुंचने देते। इसलिए टीएमसी की सरकार केंद्र की योजनाओं को रोककर रखती है।

यह भी पढ़ें- ‘2027 में पंजाब में बीजेपी की सरकार बनेगी’ अमित शाह बोले- भाजपा ही खत्म करेगी नशे की समस्या

हमने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शुरू की: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि देशवासियों को मुफ्त बिजली देने के लिए हमने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। केंद्र की भाजपा सरकार इसके लिए हर लाभार्थी को 75 से 80 हजार रुपए देती है। जो लाभार्थी इस योजना से जुड़ता है, उसके घर का बिजली बिल जीरो हो जाता है। लेकिन, बंगाल सरकार इसे भी लागू नहीं होने दे रही। उन्होंने आगे कहा कि स्वार्थी राजनीति की वजह से टीएमसी सरकार ने यहां आयुष्मान भारत योजना को भी लागू नहीं कर रही है। देश भर के करोड़ों लोग इस योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा रहे हैं। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि ये लाभ आप सबको भी मिलना चाहिए। लेकिन, बंगाल के परिवारों को इस योजना के अधिकार से भी TMC सरकार ने वंचित रखा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें