Site icon Dainik Savera Times

PM मोदी और किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर हुई बातचीत

Meeting with PM Modi and President of the Kyrgyz Republic

Meeting with PM Modi and President of the Kyrgyz Republic

बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर जापारोव के साथ अहम बैठक की। दोनों ने रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई और सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय ने इस मुलाकात को लेकर एक बयान जारी किया। बताया कि प्रधानमंत्री ने मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति को किर्गिज गणराज्य के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इससे उसी दिन (31 अगस्त) शुरू हुए एससीओ शिखर सम्मेलन का महत्व और बढ़ गया है।

पीएम मोदी ने 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए भी राष्ट्रपति जापारोव को बधाई दी। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और भारत तथा किर्गिज गणराज्य के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों आर्थिक और व्यावसायिक सहयोग को और बढ़ाने पर सहमत हुए। उन्होंने लोगों के बीच बढ़ते संपर्कों पर भी चर्चा की, जिसमें स्टुडेंट एक्सचेंज और सांस्कृतिक सहयोग शामिल है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एससीओ सम्मेलन दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और लंबे समय से चले आ रहे संबंधों की विशेषता वाले आपसी सम्मान, विश्वास और समर्थन को दर्शाता है। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जापारोव का उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार और मेहमाननवाजी के साथ-साथ एससीओ शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए आभार जताया।

भारत के पीएम एससीओ समिट से इतर विभिन्न देशों के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात कर रहे हैं। सोमवार को सबसे खास मुलाकात जिस पर दुनिया की नजर है वो रूसी राष्ट्रपति के साथ प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री का दिन सिर्फ बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा। रात 8 बजे से 10:30 बजे तक प्रधानमंत्री मोदी किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव द्वारा आयोजित VI वर्ल्ड नोमैड गेम्स के आधिकारिक उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के लिए अनौपचारिक रात्रिभोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

Exit mobile version