Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

बिहार में मंत्रालय का हो गया बंटवारा : CM नीतीश ने गृह विभाग अपने पास रखा, वित्त विभाग BJP को दिया

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को नए मंत्रिमंडल में विभागों का आवंटन करते हुए गृह विभाग अपने पास रखा जबकि वित्त विभाग भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दिया है। एक अधिसूचना के अनुसार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त विभाग का प्रभार सौंपा गया है। भाजपा ने जब भी जनता दल (United) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ सत्ता साझा की है तो उसे हमेशा वित्त विभाग मिला है। इसमें कहा गया है कि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कृषि तथा सड़क निर्माण का अहम प्रभार सौंपा गया है।

Exit mobile version