Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारी बहुमत के साथ मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने को तैयार: किशन रेड्डी

March 26, 2024

भारी बहुमत के साथ मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने को तैयार: किशन रेड्डी

हैदराबाद। केंद्रीय मंत्री एवं तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने मंगलवार को घोषणा की कि नरेंद्र मोदी प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए तैयार हैं। रेड्डी ने अंबरपेट विधानसभा क्षेत्र के नल्लाकुंटा क्षेत्रों की अपनी यात्र के दौरान जल्द ही सिकंदराबाद संसदीय क्षेत्र में चुनाव अभियान शुरू करने की योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा,‘‘मैं अंबरपेट का एक गौरवान्वित प्रतिनिधि हूं। अंबरपेट के लोगों ने मुझे सिकंदराबाद के सांसद के रूप में पदभार संभालने से पहले तीन बार विधायक के रूप में अपना जनादेश सौंपा था।’’ अंबरपेट निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में अपने दौरे के दौरान रेड्डी को बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया, जिससे स्थानीय लोगों द्वारा उनके प्रति गर्मजोशी और पारिवारिक स्नेह का पता चला।

रेड्डी ने कहा,‘‘सिकंदराबाद संसदीय क्षेत्र के सभी वर्गों में लोगों की भावना हमारे नेतृत्व के पक्ष में है।’’ केंद्रीय मंत्री ने अनुच्छेद 370 के निरस्त होने और कई सुधारों के बाद 2019 में भाजपा की 302 सीटों से अनुमानित 370 सीटों तक उल्लेखनीय वृद्धि का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक (राजग) गठबंधन के बारे में आत्मविश्वास से 400 सीटों की जीत का दावा भी किया। उन्होंने प्रचलित जनभावना को दर्शाते हुए कहा,‘‘यह चुनाव प्रधानमंत्री को चुनने के बारे में नहीं है बल्कि लोगों ने तो पहले ही नरेंद्र मोदी को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए चुन लिया है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें