Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हवाई सफर का सपना दिखाने वाले मोदी ने गरीब से रेल भी छीनी : राहुल गांधी

March 3, 2024

हवाई सफर का सपना दिखाने वाले मोदी ने गरीब से रेल भी छीनी : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब को हवाई जहाज से यात्र का सपना दिखाते रहे हैं लेकिन सच यह है कि उनकी सरकार की नीतियों ने गरीब से रेल की सवारी भी छीन ली है। गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, हवाई चप्पल’वालों को हवाई जहाज की यात्र का सपना दिखा मोदी ‘गरीबों की सवारी’ रेलवे को भी उनसे दूर करते जा रहे हैं। हर साल 10 प्रतिशत बढ़ता किराया, डायनामिक फेयर के नाम पर लूट, बढ़ते कैंसलेशन चार्जेस और महंगे प्लेटफार्म टिकट के बीच लोगों को एक ऐसी ‘एलीट ट्रेन’ की तस्वीर दिखाकर बहलाया जा रहा है जिस पर गरीब पांव तक नहीं रख सकता।

वरिष्ठ नागरिकों तक से उन्हें मिलने वाली छूट छीन कर पिछले तीन वर्षों में सरकार उनसे 3,700 करोड़ की वसूली कर चुकी है। उन्होंने कहा, प्रचार के लिए चुनी गई ट्रेन के लिए आम आदमी की ट्रेनों को जहां-तहां खड़ा कर दिया जाता है। गरीब और मध्यमवर्गीय यात्री रेलवे की प्राथमिकता से बाहर कर दिए गए हैं। ऐसी डिब्बों की संख्या बढ़ाने के लिये जनरल डिब्बों की संख्या कम की जा रही है जिसमें मज़दूर और किसान ही नहीं छात्र और नौकरीपेशा भी यात्र करते हैं। सामान्य डिब्बों के मुकाबले एसी डिब्बों का निर्माण भी तीन गुना कर दिया गया है।

दरअसल रेल बजट को अलग से पेश करने की परंपरा खत्म करना इन्हीं ‘कारनामों’ को छिपाने की साजिश थी। गांधी ने मोदी सरकार की नीतियों को गरीब विरोधी करार देते हुए कहा,सिर्फ अमीरों को ध्यान में रख कर बनाई जा रही रेलवे की नीतियां रेल पर निर्भर भारत की 80 प्रतिशत आबादी के साथ धोखा है। मोदी पर भरोसा ‘विश्वासघात की गारंटी’ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें