Sanjay Raut major allegation: शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर ट्रस्ट से करीब 2000 करोड़ रुपए की चोरी हुई और इस पैसे का इस्तेमाल तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) के सांसदों को तोड़ने तथा राजनीतिक दलों में फूट डालने के लिए किया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय राउत ने कहा कि राम मंदिर दान में कथित गड़बड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद इस मामले के मुख्य आरोपी अभी भी ट्रस्ट में काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग खुद को हिंदुत्व का समर्थक बताते हैं, वही मंदिर के करोड़ों रुपये की हेराफेरी कर रहे हैं और उस पैसे का इस्तेमाल राजनीति में किया जा रहा है। राउत ने कहा, “राम मंदिर से चुराए गए करीब 2000 करोड़ रुपए का इस्तेमाल TMC और शिवसेना (UBT) के सांसदों को खरीदने और राजनीतिक पार्टियों को तोड़ने के लिए किया गया।”
यह बयान उस समय आया है जब अयोध्या में राम मंदिर को मिले दान में कथित हेराफेरी के मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया गया है।एफआईआर में अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, टिन्नू यादव, मनीष यादव समेत आठ लोगों के नाम शामिल हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
यह पूरा विवाद समाजवादी पार्टी (SP) के पूर्व विधायक पवन पांडे के आरोपों के बाद शुरू हुआ। उन्होंने दावा किया था कि राम मंदिर को मिले दान में से करीब 7 करोड़ से 7.5 करोड़ रुपए का गबन किया गया है। इन आरोपों के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 14 जून को तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया, जो पूरे मामले की जांच कर रहा है।
इस बीच, सुप्रीम कोर्ट में भी एक नई याचिका दायर की गई है। याचिका में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कामकाज, कथित वित्तीय अनियमितताओं और गायब फंड की अदालत की निगरानी में जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही, इस मामले में एफआईआर दर्ज कर CBI की अगुवाई में विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की भी मांग की गई है। फिलहाल, इन आरोपों की जांच जारी है और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। अभी तक संजय राउत द्वारा लगाए गए ₹2000 करोड़ के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...