Site icon Dainik Savera Times

मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे में पहले राष्ट्रगान हो : BJP MLA Rameshwar Sharma

MLA Rameshwar Sharma

MLA Rameshwar Sharma

भोपाल : मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के MLA Rameshwar Sharma ने मदरसों सहित अन्य स्कूलों में राष्ट्रगान अनिवार्य रूप से होने की मांग करते हुए कहा कि मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे में भी देवी-देवता की आराधना से पहले राष्ट्रगान हो।

राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है, गुरुवार को चौथा दिन है। इस मौके पर भाजपा विधायक और पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा, ‘राष्ट्रगान अब तक अनिवार्य नहीं हुआ है यही सबसे बड़ी परेशानी है। यह भारत के संविधान में स्वीकार किया गया है कि राष्ट्रगान को सम्मान देना पड़ेगा, राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देना पड़ेगा और जो लोग इसमें बाधा खड़ी कर रहे हैं उनको समझ लेना चाहिए। उन्होने आगे कहा, ‘यह हिंदुस्तान है, हिंदुस्तान का राष्ट्रगान है। उसके प्रति आदर सम्मान करो और इसे गाओ। यह हमारे देश के स्वाभिमान का गान है, यह शहीदों की शहादत को नमन है। चाहे मदरसे हों या चाहे ईसाई के स्कूल हों। मैं तो यहां तक कहूंगा कि मंदिर, चर्च, गुरुद्वारे में भी पहले वंदना राष्ट्र की करो फिर अपने अपने देवी देवताओं की।

कांग्रेस ने गुरुवार को जल जीवन मिशन में बड़ा घोटाला होने का आरोप लगाते हुए नल की टोंटी और पाइप लेकर प्रदर्शन किया। इस पर विधायक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की जिंदगी में हमेशा सूखा रहा, भ्रष्टाचार से कांग्रेस गीली होती रही। किसान हमेशा सूखा रहा, कांग्रेस न खेत को पानी दे पाई और न ही हर घर को पानी दे पाई। देश और प्रदेश में खेत को पानी देने का काम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव कर रहे हैं। एक समय था जब माताएं-बहने पांच किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाया करती थी। आज उनके घर में भी टोटी खोलो पानी आ रहा है।

Exit mobile version