Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

NDA के लोग पहले बताएं कि उनका ‘सीएम फेस’ कौन होगा : तेजस्वी यादव

October 26, 2025

NDA के लोग पहले बताएं कि उनका ‘सीएम फेस’ कौन होगा : तेजस्वी यादव

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने एनडीए पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने का दावा करने वाले लोग पहले बताएं कि एनडीए में ‘सीएम फेस’ कौन है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए के पास दिखाने और अगले पांच साल का कोई रोडमैप नहीं है। लेकिन, तेजस्वी यादव ने जो चुनावी घोषणाएं की हैं, उसे सरकार बनने के बाद धरातल पर लाया जाएगा। एक-एक वादे को पूरा करने का काम किया जाएगा। बिहार की जनता ने तेजस्वी के 17 महीनों का कामकाज देखा है।

 

उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी अपने वादों को पूरा करने में विश्वास रखती है। हम जो कहते हैं, उसे करते हैं। हमने जो वादे किए, उन्हें पूरा किया। अब जो हम कह रहे हैं, उसे भी पूरा करेंगे। दूसरे लोग टिप्पणी करें या आलोचना करें, हमें जवाब देने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ेंः मन की बात में बोले पीएम मोदी, सोशल मीडिया की दुनिया ने संस्कृत को नई प्राणवायु दी है

तेजस्वी ने अगले पांच वर्षों के लिए अपनी पार्टी की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हम जनता को बता रहे हैं कि अगले पांच साल में हम क्या करने जा रहे हैं। इस बीच, एनडीए के लोग तेजस्वी यादव और लालू यादव को घेरने में व्यस्त हैं। वे केवल नकारात्मक बातें करते हैं और अपशब्द कहते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2 करोड़ नौकरियों, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया का क्या हुआ? हम काम करने में विश्वास रखते हैं। हम जनता को स्पष्ट बता रहे हैं कि अगले पांच साल में हम क्या करेंगे। इस बार बिहार की जनता बदलाव के लिए बेचैन है।

तेजस्वी ने कहा कि स्थिर पानी भी एक जगह ठहर जाए तो सड़ जाता है। यही स्थिति पिछले 20 साल से चली आ रही सरकार की हो गई है। हमें किसी से शिकायत नहीं है, न ही हमने किसी का नुकसान किया है। हम जो कहते हैं, उसे पूरा करेंगे। इस बार राज्य की जनता पुरानी व्यवस्था को बदलने के लिए तैयार है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें