Site icon Dainik Savera Times

नई पार्टी का गठन करेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, नाम और झंडा लॉन्च किया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी से राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य एक अपनी नई पार्टी का गठन करेंगे। जिसे लेकर उन्होंने नए पार्टी का नाम और झंडे को लॉन्च कर दिया है। नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी होगा। इसके झंडे में नीला, लाल और हरा रंग होगा। स्वामी प्रसाद 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक रैली को संबोधित करने वाले है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीते दिनों सपा में उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अखिलेश यादव को लिखे गए अपने पत्र में कहा था कि डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. राममनोहर लोहिया समेत सामाजिक न्याय के पक्षधर महापुरुषों ने 85 बनाम 15 का नारा दिया था। लेकिन, समाजवादी पार्टी इस नारे को लगातार निष्प्रभावी कर रही है।

Exit mobile version