Dainik Savera Times | Hindi News Portal

Budget 2025 Live : Nirmala Sitharaman का बड़ा ऐलान, 12 लाख तक के वेतन पर अब कोई टैक्स नहीं

Budget 2025 Live

Budget 2025 Live : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी 2025 को सांसद में अपना 8वां बजट पेश कर रही हैं। इससे पहले वह 6 पूर्णकालिक और 2 अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा केंद्रीय बजट हैं। इस बजट पर सबकी निगाहें टिकी हैं। देश के व्यापारियों में आज बजट पेश होने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं। लोगों का कहना हैं कि बजट के जरिए सरकार मिडिल क्लास को राहत दे सकती है। जिससे मिडिल क्लास को काफी उम्मीदें हैं। लोगों ने कहा कि, अगर महंगाई को कम करने की दिशा में थोड़े कदम उठाए जाएं, तो इससे गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवार के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

12 लाख तक के वेतन पर कौई टैक्स नहीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब 12 लाख की सालाना कमाई पर कोई भी टैक्‍स देने की आवश्‍यकता नहीं हाेंगी। यह बदलाव न्‍यू टैक्‍स व्‍यवस्‍था के तहत की गई है। बता दें, इससे पहले 7 लाख की कमाई पर कोई टैक्‍स नहीं देना था।

4,00001 से 8,00,000 की आय पर 5% टैक्स लगाया गया।
8,00,001 से 12,00,000 की आय पर 10% टैक्स लगाया गया।
12,00,001 से 16,00,000 की आय पर 15% टैक्स लगाया गया।
16,00,001 से 20,00,000 की आय पर 20% टैक्स लगाया गया।
20,00,001 से 24,00,000 की आय पर 25% टैक्स लगाया गया।
24,00,000 से ऊपर की आय पर 30% टैक्स लगाया गया।

बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को खिलाई दही-चीनी
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 8वां आम बजट आज पेश करेंगी। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को दही-चीनी भी खिलाई। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स अकाउंट पर कुछ फोटो भी शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। बजट पेश करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।’

समाज के सभी वर्गों को फायदा मिलेगा : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह सबका बजट है और समाज के सभी वर्गों को फायदा मिलेगा।

यह पूरा बजट देश और गरीब के कल्याण के लिए होगा : गजेंद्र सिंह शेखावत
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, ‘यह पूरा बजट देश और गरीब के कल्याण के लिए होगा। यह बजट देश को विकसित बनाने के संकल्प की दिशा में एक नया और मजबूत कदम साबित होगा। थोड़ा इंतजार करिए, सब्र का फल मीठा होगा।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जिम्मेदारी संभाली है : प्रह्लाद जोशी
केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जिम्मेदारी संभाली है, तब से देश के गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए बजट में घोषणाएं की गई हैं और आज का बजट भी ऐसा ही रहेगा।’

Budget 2025

वीत्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करते समय आगे कहां

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ती हुई और बड़ी है। हमने पिछले 10 सालों में दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कहा, ‘हमारा फोकस ज्ञान (जीवाईएएन) यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर है। इसके साथ ही स्वास्थ्य, मैन्युफैरिंग और मेकिंग इंडिया, रोजगार और इनोवेशन पर हमारा ध्यान केंद्रित है। साथ ही कृषि और निर्यात पर हम काम कर रहे हैं, हमारा उद्देश्य विकसित भारत बनाने पर है। पीएम मोदी के नेतृत्व में इकोनॉमी को गति देंगे। ये विकसित भारत का बजट है।’

– 5 लाख महिलाओं के लिए योजनाएं।
– किसानों को लोन आसानी से मिलेगा।
– MSME के लिए 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़।
– किसानों के लिए यूरिया फैक्ट्री लगाएंगे।
– सौर उर्जा EV बैटरी पर सरकार का जोर।
– किताबें डिजिटल उपलब्ध कराई जाएंगी।
– देश में 3 AI एक्सीलेंस सेंटर बनेंगे।
– किसानों के लिए धनधान्य योजना का किया ऐलान।
– किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख होगी।
– खिलौना उद्योग के लिए मेक इन इंडिया के तहत विशेष योजना शुरू होगी।
– छोटे उद्योगों को विशेष क्रेडिट कार्ड, पहले साल 10 लाख कार्ड जारी होंगे।

Exit mobile version