Site icon Dainik Savera Times

बिहार के चौमुखी विकास को संकल्पित हैं नीतीश: जदयू

पटना। बिहार जनता दल यूनाईटेड (जदयू) प्रवक्ता ने अरविंद निषाद और मनीष यादव कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के चौमुखी विकास को लेकर कृत संकल्पित हैं।श्री निषाद और यादव ने रविवार को मीडिया में जारी बयान में कहा कि कुमार इस कड़ाके की ठंड में भी प्रगति यात्र पर निकले हैं और जिलों को विकास योजनाओं की सौगात दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि कुमार ने मुजफ्फरपुर जिले को करीब पांच सौ करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दी है, जिससे ना केवल जिले में नए विकास कामों को पंख लगेंगे बल्कि लंबित योजनाओं को भी पूरा करने में भी मदद मिलेगी। जिले में बूढी गंडक नदी के उपर तटबंधों को जोड़ने के लिए और आवागमन को और सुलभ बनाने के मकसद से चार जगहों पर बड़े-बड़े पुलों का निर्माण कराया गया है।

जदयू प्रवक्ताओं ने कहा कि रघई घाट पुल का निर्माण कराया गया है जो मीनापुर और कांटी को जोड़ता है और इस पुल के निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी आसानी हो रही है। उन्होंने कहा कि आथर घाट पुल और पिलखी पुल के निर्माण से आज दूसरे शहरों से मुजफ्फरपुर पहुंचने में दूरी कम हुई है। मुजफ्फरपुर शहर में ट्रैफिक लोड कम करने के मकसद से मझौल से लेकर कांटी तक बाईपास का निर्माण कराया गया है।

इस फोर लेन बाईपास के निर्माण से बेतिया, मोतिहारी, सीतामढ़ी, दरभंगा, सुपौल, सहरसा से आने और जाने वाले लोग बिना शहर में प्रवेश किए कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। शहर में कलबल से लक्ष्मी चैक मरीन ड्राइव का निर्माण, होने से शहर के सौंदर्यीकरण के साथ लोगों को आवागमन में भी सुविधा मिल रही है।

ये भी देखें : Apara Ekadashi 2026: मई में कब है अपरा एकादशी? जानिए व्रत की सही तारीख, मुहूर्त और पारण का समय

Exit mobile version