Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

करोड़ों रुपये अपनी छवि को सुधारने के लिये खर्च करेंगे नीतीश : तेजस्वी यादव

December 14, 2024

करोड़ों रुपये अपनी छवि को सुधारने के लिये खर्च करेंगे नीतीश : तेजस्वी यादव

पटना। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा में करोड़ो रुपये अपनी छवि सुधारने के लिये खर्च कर रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित महिला संवाद यात्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की यात्रा में सिर्फ प्रचार-प्रसार और चाय-पानी पर करोड़ों रुपये राज्य सरकार खर्च करने जा रही है।

यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 20 नवंबर को जारी अधिसूचना की कॉपी साझा की है, जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार के महिला संवाद कार्यक्रम को लेकर बजट की मंजूरी मिली है। इसमें से 104 करोड़ दस लाख 93 हजार रुपये महिला सशक्तिकरण की योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा इन कार्यक्रमों में आने वाली महिलाओं के अल्पाहार और चाय-पानी के लिए 114 करोड़, तीन लाख 27 रुपये का प्रावधान किया गया है।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा तथा महिलाओं के नाम पर सोशल मीडिया इत्यादि पर प्रचार-प्रसार के लिए 104 करोड़ तथा चाय-पानी और अल्पाहार के लिए 114 करोड़ रूपये सरकार के खजाने से अलट-पलट वाली छवि को सुधारने में खर्च करेंगे। इसके अलावा 150 करोड़ एक पीआर कंपनी को भी दिया जाएगा। हमारे 10 लाख सरकारी नौकरियों के प्रण पर हमसे ये पूछने वाले शख़्स ने कि पैसा कहां से लाएगा? नौकरियों के लिए पैसा क्या बाप के घर से लाएगा? वही शख़्स गरीब राज्य के खजाने का 225,7800000 से अधिक अब अपनी बिगड़ी छवि सुधारने के प्रयास, प्रलोभन देने, सोशल मीडिया और चाय-पानी पर खर्च कर रहे है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें