Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

गांधी परिवार के गढ़ में चुनाव लड़ सकती हैं नूपुर शर्मा, सोशल मीडिया पर चर्चाओं ने पकड़ा जोर, भाजपा की दूसरी…

March 19, 2024

गांधी परिवार के गढ़ में चुनाव लड़ सकती हैं नूपुर शर्मा, सोशल मीडिया पर चर्चाओं ने पकड़ा जोर, भाजपा की दूसरी…

यूपी डेस्क। लोकसभा चुनाव का देश में बिगुल बज गया है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में सियासत भी तेज होने लगी है। जहां प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने पहली सूची अपनी जारी कर दी है। वहीं, अब इसी सियासी गर्माहटों के लेकर भाजपा के दूसरी सूची का इंतजार है। अब दूसरी लिस्ट में प्रत्याशियों को लेकर चर्चा है। जिन सीटों को लेकर चर्चा का बाजार गरम है, उनमें गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली रायबरेली भी है। तमाम चर्चाओं के बीच यहां कई उम्मीदवारों पर चर्चा हो रही है।

वहीं सोशल मीडिया पर बीजेपी की नेत्री नुपूर शर्मा के नाम की चर्चा खूब तेज हो गई है कि गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली रायबरेली से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। उनको चुनावी मैदान में उतारने की खबर वायरल होने लगी। बता दें कि नुपूर दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हैं और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। वहीं, नुपूर शर्मा साल 2015 में पैगंबर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी के बाद विवादों के घेरे में आ गई थीं। जिसको लेकर देश भर में विरोध व जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं। जिसके बाद भाजपा ने विवाद आक्रामक होता देख भाजपा में नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें