नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी रैली में भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उत्तर 24 परगना जिले के टेंटुलिया में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि BJP पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, “सांप पर भी भरोसा किया जा सकता है, लेकिन BJP पर नहीं।”
यह भी पढ़ें-
Bengal: ‘महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये, UCC लागू करने का वादा’, अमित शाह ने जारी किया घोषणापत्र
UP में नई वोटर लिस्ट जारी: कुल 13.39 करोड़ मतदाता, 84 लाख नए नाम जुड़े
Sanju Samson ने दिखाई दरियादिली, फैन को दिया बेशकीमती तोहफा; हो रही खूब तारीफ
बाहरी लोगों को लाने का आरोप:
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP को असम के लोगों के वोटों पर भरोसा नहीं था। इसलिए उन्होंने चुनाव जीतने के लिए बाहर से लोगों को बुलाया। उनके मुताबिक, उत्तर प्रदेश से करीब 50,000 लोगों को ट्रेन से असम लाया गया।
केंद्रीय एजेंसियों पर भी सवाल:
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP के शासन में देश की एजेंसियां निष्पक्ष नहीं रहीं। उनका आरोप था कि BJP ने सभी एजेंसियों को अपने नियंत्रण में कर लिया है।
वोटर लिस्ट का मुद्दा उठाया:
रैली के दौरान ममता बनर्जी ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि SIR प्रक्रिया में 90 लाख नाम हटाए गए। इनमें 60 लाख हिंदू और 30 लाख मुस्लिम बताए गए। उन्होंने असम के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी लाखों लोगों के नाम सूची से बाहर हुए थे।
चुनावी माहौल गरम:
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और BJP के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं।

