Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अन्य पार्टियों ने सिर्फ लूटा, हमने पिछले 2 साल से पंजाब के लिए अथक परिश्रम किया, इसलिए लोग हमारे साथ : Cm Mann

March 22, 2024

अन्य पार्टियों ने सिर्फ लूटा, हमने पिछले 2 साल से पंजाब के लिए अथक परिश्रम किया, इसलिए लोग हमारे साथ : Cm Mann

जालंधर। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पूरी ताकत से चुनाव प्रचार के लिए मैदान में हैं। वह लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा के लिए पार्टी नेताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम भगवंत सिंह मान ने बठिंडा में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें सरकार द्वारा किए गए सभी कार्यो को लेकर लोगों के पास जाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि पार्टी बठिंडा लोकसभा क्षेत्र में बड़ी जीत दर्ज करेगी।

बैठक में आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुधराम, बठिंडा से आप उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुड्डियां, बठिंडा लोकसभा क्षेत्र के आप विधायक और पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। सभी नेताओं ने गुरमीत सिंह खुड्डियां का समर्थन किया और पार्टी को यह सीट जिताने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने का भरोसा दिया। इस बैठक को संबोधित करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि अन्य पार्टियों ने केवल लूट की है और उनके सांसदों ने संसद में आम लोगों के मुद्दों को उठाने की बजाय केवल विलासितापूर्ण जीवन शैली पर ध्यान केंद्रित किया है।

लेकिन पंजाब में हमारी सरकार ने पिछले 2 वर्षो में अथक परिश्रम किया है। लोगों ने हमारा काम देखा है, इसलिए वे हमारे साथ हैं। उन्होंने सभी पार्टी नेताओं और कार्यकत्र्ताओं को घर-घर जाकर लोगों से अपनी सरकार के कामों के बारे में बताने के लिए प्रोत्साहित किया और बताया कि हम ही संसद में उनका अच्छा प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें