Site icon Dainik Savera Times

हमारी लड़ाई हमारे देश की आत्मा के लिए है: Priyanka Gandhi

priyanka देश की आत्मा

priyanka देश की आत्मा

वायनाड : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लड़ाई उस ताकत के खिलाफ है जो लोगों के अधिकारों को कमजोर करके उन्हें कुछ व्यापारी मित्रों के हवाले कर रही है।
उन्होंने यहां मनंतवाडी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज हम अपने राष्ट्र की भावना, भारत देश की आत्मा के लिए लड़ रहे हैं।’’

कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने का किया वादा
वायनाड के अपने दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम एक ऐसी ताकत के खिलाफ लड़ रहे हैं जो हमारे देश की नींव पर बनी संस्थाओं को नष्ट करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।’’
उन्होंने वायनाड के लोगों के साथ रहने और उनकी जरूरतों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने का वादा किया।
जारी कार्यक्रम में प्रियंका के दोपहर 12:15 बजे सुल्तान बाथरी और दोपहर 1:30 बजे कलपेट्टा में सभा करने की बात कही गई।

मलप्पुरम जिलों में जनसभाओं में लिया था हिस्सा
राहुल गांधी के साथ दो दिवसीय वायनाड दौरे पर आईं प्रियंका ने शनिवार को वायनाड लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तिरुवंबाडी के मुक्कम, निकंबूर के कौलाई, कोझीकोड के वंदूर और एडवन्ना और मलप्पुरम जिलों में जनसभाओं में हिस्सा लिया था।
प्रियंका ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में 4,10,931 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की, जो उनका पहला चुनावी मुकाबला था।

Exit mobile version