नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तमिलनाडु की DMK सरकार और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य का कर्ज़ बहुत तेजी से बढ़ रहा है और सरकार ठीक से वित्त (पैसों) का प्रबंधन नहीं कर रही।
गोयल ने “तमिलनाडु गवर्नमेंट फाइनेंशियल क्राइसिस” नाम से एक व्हाइट पेपर जारी किया। इसमें दावा किया गया कि पिछले 5 सालों में राज्य का कर्ज़ लगभग दोगुना हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी कंपनियों (PSU) पर 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज़ है और हर साल करीब 76,000 करोड़ रुपये सिर्फ ब्याज में जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें-
Kerala Election 2026: ‘अब इसमें लेफ्ट जैसा कुछ नहीं बचा’, राहुल गांधी का LDF पर बड़ा हमला
‘शांति चाहिए तो BJP को रोकना होगा’, ममता बनर्जी का चुनावी हमला; एकजुट होने की अपील
Thar गाड़ी का लग गया बैक गियर, दादी की दर्दनाक मौत… CCTV में कैद घटना
उन्होंने सवाल उठाया कि तमिलनाडु जैसे विकसित राज्य, जहां इंडस्ट्री, किसान, MSME, मछुआरे और युवा मेहनत करते हैं, वहां का खजाना खाली क्यों हो रहा है। GST के मुद्दे पर भी गोयल ने DMK को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तमिलनाडु को 80,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुआवज़ा दिया और GST लागू होने के बाद राज्य की कमाई भी बढ़ी, फिर भी सरकार यह नहीं बता रही कि पैसा कहां खर्च हुआ।
गोयल ने DMK पर भ्रष्टाचार और फर्जी निवेश (MoU) के दावे करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े निवेश के दावे किए गए, लेकिन असल में बहुत कम निवेश आया। साथ ही TASMAC और ड्रग्स से जुड़े आरोप भी लगाए और कहा कि इससे युवाओं और नौकरियों पर बुरा असर पड़ा।
#WATCH | Chennai: Union Minister and BJP Tamil Nadu election in-charge Piyush Goyal says, “My question to Chief Minister MK Stalin is, where has Tamil Nadu’s money gone? This state blessed with industry, hardworking farmers, the MSME sector, fishermen, talented and diligent… pic.twitter.com/eU2skclXto
— ANI (@ANI) April 4, 2026
परिवारवाद को लेकर भी उन्होंने हमला बोला। उन्होंने कहा कि एम. करुणानिधि के बाद एम.के. स्टालिन और फिर उदयनिधि स्टालिन को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे पार्टी एक परिवार तक सीमित हो गई है। आने वाले चुनावों को लेकर गोयल ने भरोसा जताया कि NDA तमिलनाडु में अच्छा प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गठबंधन राज्य में बदलाव ला सकता है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में 234 सीटों पर वोटिंग होगी और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।