Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM MODI आज यूपी व एमपी में जनसभा को करेंगे संबोधित, तमिलनाडु में रोड शो

April 9, 2024

PM MODI आज यूपी व एमपी में जनसभा को करेंगे संबोधित, तमिलनाडु में रोड शो

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार मतदाताओं का आशीर्वाद लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजाना विभिन्न राज्यों का दौरा कर चुनावी जनसभा और रोड शो कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को वह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मंगलवार को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और तमिलनाडु में रोड शो करेंगे। वह सुबह सबसे पहले उत्तर प्रदेश पहुंचेंगे, जहां वह लगभग 11 बजे पीलीभीत में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वह दोपहर 2:45 बजे के लगभग बालाघाट में रैली को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश के बाद वह दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु के लिए रवाना हो जाएंगे। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में प्रधानमंत्री शाम को 6:30 बजे रोड शो कर मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें