Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी आज जाएंगे आजमगढ़, देंगे 782 विकास परियोजनाओं की सौगात

March 10, 2024

PM मोदी आज जाएंगे आजमगढ़, देंगे 782 विकास परियोजनाओं की सौगात

आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जाएंगे। इस दौरान वह यूपी सहित देश के सात राज्यों को 34,700 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें एयरपोर्ट, रेलवे आदि से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री मंदुरी एयरपोर्ट आजमगढ़ और महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का लोकार्पण भी करेंगे। वह मंदुरी एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश के पांच सहित अन्य प्रांतों के 9802.99 करोड़ रुपये की लागत से बने 15 एयरपोर्ट का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

इस दौरान पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि प्रधानमंत्री करीब सवा घंटे तक जिले में रहेंगे। पीएमओ से जारी सूचना के अनुसार, इस मौके पर प्रधानमंत्री यूपी के साथ ही महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की जनता को भी सौगात देंगे।

इसमें कर्नाटक के बेलागवई में 322 करोड़ रुपये, आंध्र प्रदेश के कडपा में 266 करोड़ रुपये और कर्नाटक के हुबली में 320 करोड़ रुपये की लागत से बने एयरपोर्ट का शिलान्यास शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें