Site icon Dainik Savera Times

PM MODI आज यूपी के अलीगढ़ में भरेंगे हुंकार, अमित शाह व जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ में करेंगे रैली


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ में हुंकार भरते नजर आएंगे। भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दोपहर दो बजे के लगभग चुनावी रैली को संबोधित कर भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे। माना जा रहा है कि अलीगढ़ की धरती से प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर अखिलेश यादव और राहुल गांधी के गठबंधन पर कटाक्ष कर सकते हैं।

वहीं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ में हुंकार भरते नजर आएंगे। अमित शाह छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुबह 10:30 जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ तीन रैलियां करेंगे। नड्डा सुबह 11:45 बजे बिलासपुर में, दोपहर 1:35 बजे दुर्ग में और 3:05 बजे रायपुर में चुनावी रैली को संबोधित कर भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे।

Exit mobile version