Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजनीति कांग्रेस विधानसभा घेराव सरकार के खिलाफ कांग्रेस 16 को करेगी विधानसभा घेराव

December 2, 2024

राजनीति कांग्रेस विधानसभा घेराव सरकार के खिलाफ कांग्रेस 16 को करेगी विधानसभा घेराव

भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए आज कहा कि कांग्रेस आगामी 16 दिसंबर को विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रदेशव्यापी महामार्च निकालकर विधानसभा का घेराव करेगी।
श्री पटवारी और श्री सिंघार ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान ये बात कही। श्री पटवारी ने कहा कि प्रदेश में पिछले एक साल में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने जनता से किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। प्रदेश में हर दिन कर्ज़ बढ़ता जा रहा है, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। जनहित की लड़ाई में इन सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस 16 दिसंबर को प्रदेशव्यापी विधानसभा का घेराव करने जा रही है।
श्री पटवारी ने प्रदेश में भयावह होती आर्थिक स्थिति का आरोप लगाते हुए सरकार से श्वेत पत्र लाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में‘क्राइम, कर्ज और करप्शन’की सरकार चल रही है।

संकल्प पत्र के विपरीत भाजपा ने प्रदेश के हर वर्ग को दिया है धोखा
श्री पटवारी ने कहा कि भाजपा ने एक साल पहले जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के साथ, अन्य जनहितैषी योजनाओं को लेकर जो संकल्प पत्र जारी किया था वह प्रदेश सरकार पूरी तरह से भूल गई है। संकल्प पत्र के विपरीत भाजपा ने प्रदेश के हर वर्ग को धोखा दिया है। भाजपा को अपने संकल्प पत्र के वादे याद दिलाने के लिए कांग्रेस 16 दिसम्बर को प्रदेशव्यापी महामार्च निकालकर विधानसभा का घेराव करेगी।

किसान खाद के लिए परेशान, महिलाओं पर हो रहे हैं अत्याचार
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री सिंघार ने सवाल किया कि किसान खाद के लिए परेशान हैं। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं, आदिवासी और दलितों को परेशान किया जा रहा है, जल जीवन मिशन में भारी भ्रष्टाचार है और गाँव में लोगों के पास पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। सरकार ने अपना कोई भी वादा जो अपने संकल्प पत्र में किया था वो नहीं निभाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें