Site icon Dainik Savera Times

वीर बाल दिवस पर 17 बच्चों को President Draupadi Murmu करेंगी सम्मानित

President Draupadi Murmu

President Draupadi Murmu

नई दिल्ली : वीर बाल दिवस पर बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार President Draupadi Murmu 17 बच्चों को प्रदान करेंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित होंगे। पीएम मोदी ‘सुपोषित पंचायत योजना‘ का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी करते हुए जानकारी दी कि भारत के बच्चों की उपलब्धियों और सामथ्र्य को सम्मानित करने के लिए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 17 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार समारोह में 7 श्रेणियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 7 लड़कों और 10 लड़कियों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम बच्चों के संघर्ष, उनकी मेहनत और सफलता को सराहने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

बच्चों को एक पदक, सर्टिफिकेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे
पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को एक पदक, सर्टिफिकेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में ‘सुपोषित पंचायत योजना‘ का उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर पोषण सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करते हुए एक मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में 3500 बच्चे भाग लेंगे, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शति करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पोषण सुरक्षा को मजबूती से बढ़ावा देना है।

बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे
कार्यक्रम में बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। बच्चे विविध संस्कृतियों के प्रतिनिधित्व वाले मार्च पास्ट में भी शामिल होंगे। इसके अलावा माई गॉव/माई भारत पोर्टल पर ऑनलाइन गतिविधियां सहित देश भर के स्कूलों, बाल देखभाल संस्थानों, आंगनवाड़ी केंद्रों में कहानी सुनाने, रचनात्मक लेखन, पोस्टर बनाने, निबंध लेखन, कविता और प्रश्नोत्तरी जैसी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। बीर बाल दिवस 26 दिसंबर को मनाया जाता है, जो सिख इतिहास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दिन है। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का मुख्य कारण सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह और उनके छोटे भाई पांच साल के बाबा फतेह सिंह की वीरता को सम्मानित करना है।

Exit mobile version