Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोजगार मेले में Prime Minister Modi 71,000 युवाओं को सौंपेंगे Appointment Letter

December 22, 2024

रोजगार मेले में  Prime Minister Modi 71,000 युवाओं को सौंपेंगे Appointment Letter

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला में 71,000 से ज्यादा युवाओं को Appointment Letter सौंपेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी युवाओं को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी देश भर में एक साथ 45 जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम से जुड़ेंगे। यह नियुक्तियां गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग सहित विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में की गई हैं।पीएमओ के अनुसार, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में ये एक और कदम है। यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण और आत्म-सशक्तिकरण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।

मोदी ने जॉब लेटर पाने वाले युवाओं से कहा कि आप जनता के सेवक हैं शासक नहीं
इससे पहले 29 अक्टूबर को, पीएम मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया था और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए थे। उस दौरान पीएम मोदी ने जॉब लेटर पाने वाले युवाओं से कहा कि आप जनता के सेवक हैं शासक नहीं इसलिए आप गरीबों-पिछड़ों की सेवा कीजिए। अगले 25 सालों में आप ही विकसित भारत बनाएंगे। लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला रोजगार मेला (29 अक्टूबर) था। रोजगार मेले की शुरुआत अक्टूबर 2022 में हुई थी। इसके तहत अब तक 13 मेलों का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें साढ़े आठ लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। पहले समारोह के दौरान 75,000 से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे। भर्ती केंद्रीय मंत्रलयों और विभागों द्वारा स्वयं और यूपीएससी, एसएससी और रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी भर्ती एजेंसियों के माध्यम से की जाती है। चयन प्रक्रिया को सरल और तकनीकी रूप से कुशल बताया जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें