Site icon Dainik Savera Times

प्रधानमंत्री मोदी आज मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो उनकी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान इस तरह की संभवत: अंतिम बैठक होगी। प्रधानमंत्री प्रमुख नीतिगत व शासन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए समय-समय पर संपूर्ण मंत्रिपरिषद की बैठकें करते रहे हैं, लेकिन रविवार को होने वाली बैठक अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। निर्वाचन आयोग अगले कुछ दिनों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। बैठक यहां चाणक्यपुरी डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में सुषमा स्वराज भवन में होगी। बैठक में सरकार के प्रदर्शन समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जा सकती है। एनडीए ने अपनी विकास योजनाओं के दम पर मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने का विश्वास व्यक्त किया है। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव कराने के लिए विभिन्न राज्यों की तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव

Exit mobile version