Site icon Dainik Savera Times

Priyanka Gandhi ने वायनाड में ग्रामीणों की चिंता दूर करने में पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

मलप्पुरम : कांग्रेस महासचिव और वायनाड से लोकसभा सदस्य Priyanka Gandhi ने सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में वन से सटे गांवों में ग्रामीणों से बातचीत की और क्षेत्र में बढ़ते मानव-पशु संघर्ष पर उनकी चिंताओं को दूर करने में उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने मुथेदम के उचक्कुलम बस्ती में हाथियों को आवासीय क्षेत्रों में आने से रोकने के लिए वर्षों पहले खोदे गये गड्ढों की खराब दशा पर चिंता व्यक्त की।

इन गड्ढों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने वहां उपस्थित वन अधिकारियों से कहा कि आवारा हाथियों को रोकने के लिए ये गड्ढे अपर्याप्त हैं और स्थानीय निवासियों की चिंताएं जायज हैं। प्रियंका जब सरोजिनी नामक एक महिला के घर गयी थीं तब ग्रामीणों ने उनसे गड्ढों की खराब स्थिति के बारे में शिकायत की थी। उसके बाद उन्होंने क्षेत्र का दौरा किया। सरोजिनी की हाल में एक जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई थी।

प्रियंका ने जब चार दशक पुराने इन गड्ढों के बारे में लोगों की चिंता सुनी तब उन्होंने उन्हें देखने पर जोर दिया और वह फिर मौके पर गयीं। उन्होंने इस बात की ओर ध्यान दिलाया कि कई स्थानों पर गड्ढे मिट्टी से ढक गए हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि समय पर रखरखाव न होने के कारण जनता का विश्वास कम हुआ है। सांसद ने क्षेत्र में एक सुरक्षात्मक दीवार खड़ी करने तथा रोजगार गारंटी योजना के तहत मिट्टी हटाकर तथा पेड़-पौधों को साफ करके मौजूदा गड्ढों की गहराई बढ़ाने का सुझाव दिया।

Exit mobile version