Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेठी पहुंचेंगी आज प्रियंका गांधी, चुनाव की रणनीति पर करेंगी चर्चा

May 6, 2024

अमेठी पहुंचेंगी आज प्रियंका गांधी, चुनाव की रणनीति पर करेंगी चर्चा

अमेठी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा सोमवार शाम को अमेठी पहुंचेंगी। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगी। अमेठी कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि प्रियंका देर शाम अमेठी पहुंचेंगी। वह यहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगी। सूत्रों के अनुसार, प्रियंका शाम पांच बजे रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में वहां के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

प्रियंका गांधी गत तीन मई को कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के नामांकन के दौरान अमेठी आयी थीं। उस वक्त उन्होंने कहा था कि वह छह मई को आएंगी और पूरे चुनाव के दौरान अमेठी और रायबरेली में रहेंगी। रायबरेली से कांग्रेस सांसद और प्रियंका के भाई राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी और रायबरेली सीटों पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत आगामी 20 मई को मतदान होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें