Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सहयोगी दलों के शासन वाले राज्यों में महिला उत्पीड़न पर चुप क्यों हैं प्रियंका: अनुराग ठाकुर

May 29, 2024

सहयोगी दलों के शासन वाले राज्यों में महिला उत्पीड़न पर चुप क्यों हैं प्रियंका: अनुराग ठाकुर

हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा पर आरोप लगाया कि वह अपनी पार्टी और उसके सहयोगी दलों के शासन वाले राज्यों में महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर चुप हैं। ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कई चुनावी सभाओं के दौरान कहा कि मैं लड़की हूं, मैं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी को बंगाल के संदेशखालि में माताओं और बहनों पर हो रहे अत्याचार नजर नहीं आते। उन्होंने आरोप लगाया कि यह उनकी वोट बैंक की राजनीति है, जिससे उन्हें दिल्ली में अपने सहयोगियों द्वारा एक महिला सांसद का उत्पीड़न किया जाना नजर नहीं आया।


ठाकुर राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल पर कथित हमले का जिक्र कर रहे थे। भाजपा नेता ने कहा, उन्हें (प्रियंका) अपना नारा बदलकर मैं लड़की हूं, लेकिन मैं लड़ नहीं सकती कर देना चाहिए। हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रियंका अपनी पार्टी के पुराने वादों को पूरा किए बिना लोगों को धोखा देने के लिए हिमाचल आई हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस और उसके नेताओं की विडंबना यह है कि आजादी के 75 साल बाद भी वे सोचते हैं कि जनता को गुमराह किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें