Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले दलों को जनता वोट के चोट से सबक सिखायेगी: भाजपा

November 16, 2024

तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले दलों को जनता वोट के चोट से सबक सिखायेगी: भाजपा

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता एस एन सिंह ने शनिवार को यहाँ दावा किया कि हिन्दू धर्म को अपमानित करके तुष्टिकरण करने वाली पार्टियों को जनता अब वोट के चोट से सबक सिखायेगी। सिंह ने आज यहाँ ‘यूनीवार्ता’ से बात करते हुए कहा कि एकता में बल होता है। उन्होंने कहा कि संघे शक्ति होती है और जब बंटेंगे तो कटेंगे।

इतिहास के तथ्यों के आधार पर हमारे नेता जब जनता को जागरूक कर रहे हैं, तो विरोधी दलों में खलबली मची हुई है और विरोधी दलों के नेता गिरगिट के तरह रोज रंग बदलने का कार्य कर रहे हैं तथा रोज नये-नये नारे गढ़ने के काम में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि अब समाज जग गया है। हिन्दू धर्म को जातियों में बांटना और हिन्दू धर्म को अपमानित करके तुष्टिकरण का कार्य किया जाता था, लेकिन अब जनता सब जान चुकी है। ऐसे लोगों के कारनामें अब पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें