Dainik Savera Times

CM मान का अकाली दल पर तंज, 15 साल पंजाब को लूटने वाले निकाल रहे पंजाब बचाओ यात्रा

CM भगवंत मान फाइल फोटो

अभी हाल ही में शिरोमणि अकाली दल ने पहली फरवरी से पंजाब बचाओ यात्रा निकालने का फैसला लिया है। इस फैसले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि जिस अकाली दल ने पंजाब को 15 सालों तक लूटा है वह अब पंजाब बचाओ यात्रा निकालने जा रहा है।
उन्होंने मजाकिया लहजे में शिरोमणि अकाली दल पर तंज कसते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि चुनाव से पहले अकाली दल का बड़ा सच “अकाली से दल से पंजाब बचा लो” यात्रा पंजाब में निकाली जा रही है। साथ में लिखा है कि इसकी माफी फिर कभी मांग लेंगे।

117 विधानसभा क्षेत्रों में शिअद निकालेगा यात्रा
शिरोमणि अकाली दल की कार्यकारिणी की बैठक पिछले दिनों पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई थी। इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया था कि पार्टी सरकार की विफलताओं को लेकर प्रदेश में पंजाब बचाओ यात्रा निकालेगी। इस यात्रा का नेतृत्व स्वयं पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल करेंगे।

यह यात्रा पहली फरवरी से शुरू होगी और पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। पार्टी का आरोप है कि प्रदेश सत्तासीन आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को सपने तो बड़े-बड़े दिखाए थे लेकिन सत्ता में आने के बाद लोगों के साथ धोखा किया है। आम आदमी पार्टी ने किसानों, समाज के कमजोर वर्गों, व्यापार और उद्योग, युवाओं और सरकारी कर्मचारियों सहित सभी वर्गों के लोगों को धोखा दिया है।

Exit mobile version