Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab : अजनाला में नगर निगम चुनाव की वोटिंग से पहले फायरिंग, कांग्रेस नेता के बेटे की गाड़ी को बनाया निशाना

December 21, 2024

Punjab : अजनाला में नगर निगम चुनाव की वोटिंग से पहले फायरिंग, कांग्रेस नेता के बेटे की गाड़ी को बनाया निशाना

अमृतसर : Punjab के अमृतसर में नगर निगम चुनाव की वोटिंग से पहले अजनाला में गोलियां चलीं। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने शनिवार सुबह एक गाड़ी पर फायरिंग की। गाड़ी में बैठा युवक बाल-बाल बच गया। युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष दविंदर सिंह का बेटा है। एसएचओ अजनाला सतपाल सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक गाड़ी पर फायरिंग की गई थी, जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। इस घटना में शामिल आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष दविंदर सिंह ने कहा कि वह अपने कार्यालय में बैठे थे, तभी उन्हें फोन आया कि आपके बेटे की कार पर किसी ने गोली चलाई है। तीन से चार बाइक सवार अज्ञात युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

झगड़ा हुआ था और इसी कारण फायरिंग की घटना को अंजाम दिया जा सकता
उन्होंने आगे कहा, ‘इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया है। मेरा शक है कि कुछ दिन पहले ही मेरे बेटे का झगड़ा हुआ था और इसी कारण फायरिंग की घटना को अंजाम दिया जा सकता हो। मैं पुलिस से अपील करूंगा कि वह इस मामले में जांच करें और दोषियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करें।’ फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस फायरिंग की सही वजह का भी पता लगा रही है। बता दें कि अमृतसर में नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। अमृतसर के 8.36 लाख मतदाता 85 पार्षद की किस्मत का फैसला करेंगे। कुल 8 वाडरें के 841 बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं। अमृतसर में कुल 477 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें