Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘दुनिया की GDP में ब्रिक्स देशों का 40 प्रतिशत योगदान’, पुतिन ने दिल्ली से दिखाई दुनिया को ताकत

September 11, 2026

‘दुनिया की GDP में ब्रिक्स देशों का 40 प्रतिशत योगदान’, पुतिन ने दिल्ली से दिखाई दुनिया को ताकत

नई दिल्ली: ब्रिक्स बिज़नेस फोरम के लीडर्स सेशन के दौरान दुनिया भर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बता दिया कि ‘ब्रिक्स देशों’ के सामने ‘जी-7’ देश कहां खड़े हैं। उन्होंने मंच से अपने शब्दों के जरिए स्पष्ट कर दिया कि ”पिछले 5 सालों में, दुनिया की जीडीपी का 40 प्रतिशत से ज्यादा हिस्से का योगदान ब्रिक्स देशों ने दिया है, जबकि तथाकथित जी7 यानी ‘ग्रेट 7’ देशों का योगदान इसमें सिर्फ 29 प्रतिशत रहा है।”

‘ग्लोबल GDP में BRICS का योगदान 40% से ज्यादा’

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंच साझा किया। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने ब्रिक्स देशों की तारीफ करते हुए कहा, “पिछले 5 सालों में दुनिया की जीडीपी का 40 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा ब्रिक्स देशों ने पैदा किया है, जबकि तथाकथित जी7 यानी ‘ग्रेट 7’ का योगदान इसमें सिर्फ 29 प्रतिशत का रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “इस दौरान दुनिया की इकॉनमी में हुई ग्रोथ की बात करें तो हम देखते हैं कि उस ग्रोथ का आधे से ज्यादा हिस्सा ब्रिक्स देशों का रहा है, जबकि जी7 का हिस्सा इसमें सिर्फ 18 प्रतिशत रहा है। ऐसा क्यों है? जवाब आसान है, दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी ब्रिक्स देशों में रहती है, इसीलिए उनके पास बहुत ही गतिशील और जीवंत घरेलू बाजार है।”

‘अभी दुनिया में गहरे और बुनियादी बदलाव हो रहे’

इसके बाद बोलते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, “अभी दुनिया में गहरे और बुनियादी बदलाव हो रहे हैं। इसकी वजह यह है कि जो देश 20वीं सदी के दूसरे हिस्से में आर्थिक विकास में सबसे आगे थे, उनकी जगह अब विकास के नए इंजन (ब्रिक्स देश) ले रहे हैं। जब मैं ‘पुराने’ कहता हूं तो हम सभी समझते हैं कि हम किसके बारे में बात कर रहे हैं। इन तथाकथित पुराने नेताओं के पास अभी भी बहुत मजबूत पक्ष और अच्छी तरह से विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी और वैज्ञानिक फायदे, वैज्ञानिक स्कूल आदि मौजूद हैं, लेकिन इस समय चीजों का स्वभाव ऐसा है, साथ ही मानवता और अर्थव्यवस्था का स्वभाव भी ऐसा है कि मानो दुनिया हमेशा बदल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें