Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘ऑपरेशन सिंदूर का हीरो राफेल, आतंक को 23 मिनट में मिला जवाब’, बोले एयरफोर्स के वाइस-चीफ नागेश कुमार

February 11, 2026

‘ऑपरेशन सिंदूर का हीरो राफेल, आतंक को 23 मिनट में मिला जवाब’, बोले एयरफोर्स के वाइस-चीफ नागेश कुमार

नई दिल्ली: वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल नागेश कपूर ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल लड़ाकू विमान ने सबसे अहम भूमिका निभाई और वह इस मिशन का “हीरो” रहा। उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना भविष्य में और मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) शामिल करना चाहती है। यह राफेल भी हो सकता है या कोई अन्य विमान, इस पर अभी विचार चल रहा है और अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: 10 साल से सिर्फ पत्तियां खाकर गुजारा कर रहा ये 34 वर्षीय युवक, एक बार भी नहीं पड़ा बीमार

भारत आतंकवाद को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा: एयर मार्शल कपूर

एयर मार्शल कपूर ने यह बातें एक्सरसाइज वायु शक्ति 2026 के उद्घाटन समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का संदेश साफ था- भारत आतंकवाद को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। देश की जमीन पर होने वाले हर आतंकी हमले का जवाब दिया जाएगा और दोषियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि जैसलमेर के पास होने वाली एक्सरसाइज वायु शक्ति 2026 के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सटीक कार्रवाई की झलक भी दिखाई जाएगी। यह एक फायरपावर डेमोंस्ट्रेशन होगा, जिसमें वायु सेना अपनी ताकत और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा काम अपनी ताकत दिखाना है, इसे देखने वाले लोग इससे क्या संदेश लेते हैं, यह उन पर निर्भर है।

 

गौरतलब है कि भारत ने 7 मई 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मौजूद नौ बड़े आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया। इन ठिकानों में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के लॉन्चपैड शामिल थे। इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

पाकिस्तान ने घबराकर भारतीय DGMO से संपर्क किया

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारत की कार्रवाई से घबराकर पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) ने भारतीय DGMO से संपर्क किया। इसके बाद 10 मई 2025 को शाम 5 बजे से दोनों देशों के बीच युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमति बनी। मंत्रालय ने यह भी बताया कि भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के चीन से मिले एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देते हुए उसे जाम कर दिया। इस मिशन में राफेल लड़ाकू विमान, SCALP मिसाइल और हैमर बम का इस्तेमाल किया गया। पूरी कार्रवाई सिर्फ 23 मिनट में पूरी कर ली गई।

पोखरण में भारतीय वायुसेना करेगी अभ्यास 

भारतीय वायुसेना 27 फरवरी को जैसलमेर के पास पोखरण में एक्सरसाइज वायु शक्ति 2026 आयोजित करेगी, जिसमें अपनी आधुनिक ताकत और रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन किया जाएगा। हाल ही में वायु सेना ने इस अभ्यास की एक झलक भी साझा की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें