Site icon Dainik Savera Times

राहुल गांधी का RSS पर हमला, बोले- राष्ट्रीय सरेंडर संघ; राम माधव के बयान से बढ़ा विवाद

Rahul Gandhi attacks Modi government

Rahul Gandhi attacks Modi government

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने RSS को “राष्ट्रीय सरेंडर संघ” बताते हुए कहा कि उसके नेता राम माधव के हालिया बयान संगठन की असली सोच को दिखाते हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नागपुर में RSS “फर्जी राष्ट्रवाद” की बात करता है, लेकिन अमेरिका में जाकर “पूरी तरह से गुलामी” दिखाता है। यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब राम माधव अमेरिका के हडसन संस्थान में वॉशिंगटन DC में आयोजित “न्यू इंडिया कॉन्फ्रेंस” में एक पैनल चर्चा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारत की ऊर्जा और व्यापार नीतियों को लेकर कुछ बयान दिए।

 

अमेरिका में दिए बयान पर घिरे राम माधव

पैनल डिस्कशन में राम माधव ने कहा कि भारत ने आलोचना के बावजूद ईरान और रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति जताई और 50% टैरिफ जैसे मुद्दों पर भी मान गया। उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ। हालांकि, बाद में राम माधव ने अपनी बात को गलत बताते हुए सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका बयान तथ्यात्मक रूप से गलत था और भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने का कोई फैसला नहीं किया है। उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी।

 

भारत की तेल आपूर्ति स्थिति मजबूत- सरकारी सूत्र

इस बीच, सरकारी सूत्रों ने भी साफ किया कि भारत की तेल आपूर्ति स्थिति मजबूत है। भारत अलग-अलग देशों से तेल खरीदता है और जरूरत पड़ने पर अन्य स्रोतों से सप्लाई बढ़ा सकता है। सूत्रों के अनुसार, भारत 2022 से रूस से कच्चा तेल आयात कर रहा है। पहले यह मात्रा बहुत कम थी, लेकिन अब इसमें काफी बढ़ोतरी हुई है। भारत का करीब 40% कच्चा तेल Strait of Hormuz के रास्ते आता है, जबकि बाकी 60% अन्य रास्तों से आता है। राम माधव के बयान और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया के बाद यह मुद्दा राजनीतिक बहस का बड़ा विषय बन गया है।

ये भी पढ़ें: कोई ऐसी रकम नहीं बनी जो मुझे खरीद ले… Raghav Chadha का पुराना वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Exit mobile version