Site icon Dainik Savera Times

राहुल गांधी ने एग्जिट पोल को बताया बकवास

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एग्जिट पोल को ‘कोरी कल्पना’ करार देते हुए कहा है कि इस पोल में सच्चाई नहीं है और यह ‘मोदी मीडिया’ का काल्पनिक पोल है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि यह एग्जिट पोल नहीं बल्कि मोदी मीडिया पोल है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उनका दावा है कि चार जून को सामने आ रहे चुनाव परिणाम इंडिया समूह 295 सीट जीत रहा है। गांधी ने कहा,‘‘इसका नाम एग्ज़िट पोल नहीं मोदी मीडिया पोल है। ये मोदी जी का पोल है। ये फंतासी अटकलें हैं। सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है आपने, 295, हम 295 सीट जीत रहे हैं।’’

Exit mobile version