Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM केजरीवाल के परिवार से मिल सकते हैं राहुल गांधी, गिरफ्तारी के बाद फोन पर की बात

March 22, 2024

CM केजरीवाल के परिवार से मिल सकते हैं राहुल गांधी, गिरफ्तारी के बाद फोन पर की बात

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार रात एक्साइज पॉलिसी मामले में गिरफ्तार किया। खबर है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को सीएम के परिवार से मिल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राहुल गांधी ने उनके परिवार से फोन पर बात की थी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और गोवा में गंठबंधन हुआ है।

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ’डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है। मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टयिों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है। इंडिया इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।’

दिल्ली शराब नीति (एक्साइज पॉलिसी) मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम गुरुवार को केजरीवाल के आवास पर पहुंची। केजरीवाल के आवास पर करीब दो घंटे की पूछताछ और तलाशी अभियान के बाद ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट ने शराब नीति मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था। रात करीब 11 बजे उन्हें ईडी के अधिकारी अपने साथ एजेंसी के मुख्यालय ले गए। यहां अरविंद केजरीवाल का मेडिकल चेकअप हुआ। एजेंसी शुक्रवार को उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी और पूछताछ के लिए हिरासत की मांग करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें