Site icon Dainik Savera Times

छोटे बच्चे जलकर हो गए राख, CM रेखा सुनती रही ‘मन की बात’, दिल्ली सरकार पर बरसे AAP नेता

Rekha Gupta kept listening to Mann Ki Baat

Rekha Gupta kept listening to Mann Ki Baat

नई दिल्ली : दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 की झुग्गियों में रविवार को लगी भीषण आग के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस हादसे में मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जिसे लेकर ‘आप’ नेताओं ने भाजपा सरकार पर गरजे। सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि आग रविवार सुबह करीब 11:30 बजे लगी थी।

फायर स्टेशन महज पांच मिनट की दूरी पर था, इसके बावजूद फायर ब्रिगेड दो घंटे बाद पहुंची, जब तक बच्चों की केवल राख बची थी। उन्होंने सवाल उठाया कि आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को कितने बजे मिली थी और आखिरकार इतनी देरी क्यों हुई? सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर गरजते हुए कहा कि जब यह भयावह घटना घटी, उस समय सीएम बवाना विधानसभा क्षेत्र में मन की बात कार्यक्रम सुन रही थीं, जो घटनास्थल से अधिक दूर नहीं था। बावजूद इसके, मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे।

सरकार ने कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई

भारद्वाज ने कहा, ‘छोटे-छोटे बच्चे जलकर राख हो गए और उनके माता-पिता बिलखते रहे, लेकिन सरकार ने कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई।’ उन्होंने कहा कि, भाजपा नेताओं ने चुनाव से पहले झुग्गियों में जाकर कैरम और लूडो खेलते हुए दिखावे किए थे, लेकिन आज जब असली संकट आया है, तो कोई मदद के लिए नहीं आया।

भारद्वाज ने कहा कि भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को अब इन बच्चों के साथ कैरम खेलने आना चाहिए, और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी पीड़ितों से मिलना चाहिए। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ‘इतना अमानवीय रवैया शायद ही कोई दिखा सकता है।’ उन्होंने दावा किया कि रविवार रात तक घटनास्थल पर कोई खाने-पीने या दवाइयों की व्यवस्था नहीं थी, जबकि भाजपा सरकार दावा कर रही थी कि सभी इंतजाम कर दिए गए हैं।

Exit mobile version