Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Republic Day : Governor Arif Mohammad Khan ने गांधी मैदान में फहराया तिरंगा

January 26, 2025

Republic Day : Governor Arif Mohammad Khan ने गांधी मैदान में फहराया तिरंगा

Republic Day : बिहार के Governor Arif Mohammad Khan ने आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया। खान ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां ऐतिहासिक गांधी मैदान में तिरंगा फहराया। उन्होंने झंडोत्तोलन के बाद अपने संबोधन में प्रदेश के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के बाद राज्य के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

Nitish Kumar
Nitish Kumar

नीतीश कुमार ने राज्य और देश के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत सरकार के अन्य मंत्री एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस बार 15 विभाग की झांकियां निकाली जाएगी। गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी के माध्यम से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की निगरानी की जा रही है। गांधी मैदान में 128 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां एक, अणो मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर झंडोत्तोलन किया। उन्होंने राज्य और देश के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें