Site icon Dainik Savera Times

‘ऑपरेशन सिंदूर में मारे जा सकते थे शहबाज शरीफ, मैंने बचाया’, डोनाल्ड ट्रंप का दावा

Strait of Hormuz toll

Strait of Hormuz toll

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में उन्होंने दावा किया कि अगर उन्होंने दखल नहीं दिया होता, तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की जान जा सकती थी। ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के दौरान स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी और दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध का खतरा पैदा हो गया था। उनके मुताबिक, उनके हस्तक्षेप से यह टकराव टल गया।

यह भी पढ़ें- ‘देश और जनता आपके स्वागत को उत्सुक’, PM मोदी के दौरे पर बोले इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग

क्या कहा ट्रंप ने?

अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि अपने कार्यकाल के पहले 10 महीनों में उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को खत्म कराया। उन्होंने दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच हालात ऐसे थे कि अगर वे बीच में नहीं आते तो बड़ा नुकसान हो सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें बताया था कि यदि उन्होंने दखल नहीं दिया तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मौत हो सकती थी। हालांकि, अपने भाषण में उन्होंने सीधे तौर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का विस्तार से जिक्र नहीं किया, लेकिन इशारों में कहा कि उस दौरान हालात बेहद खतरनाक थे।

 

सीजफायर का भी लिया श्रेय

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए ट्रेड एग्रीमेंट और टैरिफ जैसे आर्थिक उपायों का इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi गैंग को सीधी धमकी! “सुधर जा, वरना अंजाम बुरा होगा”

भारत ने नहीं माना दावा

ट्रंप पहले भी कई बार यह कह चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच टकराव को रोका। हालांकि, भारत सरकार ने उनके इन दावों को स्वीकार नहीं किया है। भारत का रुख रहा है कि दोनों देशों के बीच मुद्दे द्विपक्षीय तरीके से सुलझाए जाते हैं और किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है। ट्रंप के इस बयान के बाद एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में चर्चा तेज हो गई है।

Exit mobile version