Site icon Dainik Savera Times

शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी को ‘प्रचार मंत्री’ करार दिया, ‘आप’ के लिए वोट मांगे

Shatrughan Sinha

Shatrughan Sinha

Shatrughan Sinha : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्हें ‘प्रचार मंत्री’ करार दिया, जो रोजाना 10 से 12 घंटे प्रचार करते हैं। अभिनेता से नेता बने सिन्हा आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार आतिशी के समर्थन में एक चुनावी रैली में शामिल हुए थे।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और ‘आप’ विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के घटक दल हैं। सिन्हा ने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘हमारे माननीय प्रचार मंत्री.. प्रचार मंत्री का मतलब प्रधानमंत्री है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह मेरे मित्र हैं और मेरे प्रधानमंत्री भी हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह 18 घंटे काम करते हैं, लेकिन मैं उन्हें 10 से 12 घंटे प्रचार में व्यस्त पाता हूं। पार्षद हो, विधायक हो या संसदीय चुनाव, जहां भी देखो, हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी वहां जरूर जाते हैं।’’

टीएमसी के सांसद ने मोदी के पिछले चुनावी वादों जैसे दो करोड़ नौकरियां, किसानों की आय दोगुनी करना, प्रत्येक व्यक्ति के बैंक खाते में 15 लाख रुपये का हवाला दिया और आरोप लगाया कि ये वादे पूरे नहीं हुए।

Exit mobile version