नेशनल डेस्क: बेंगलुरु में पुलिस ने 6 विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं पर आरोप है कि वे सार्वजनिक जगह पर खड़ी होकर राह चलते पुरुषों को वेश्यावृत्ति के लिए बुला रही थीं। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) की महिला सुरक्षा विंग ने 24 अप्रैल को की।
यह भी पढ़ें-
‘कांग्रेस सरकारों ने सिक्किम के विकास में रुकावट डाली’, PM मोदी ने लगाए गंभीर आरोप
श्मशान गया, कब्र खोदी और कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई, ओडिशा की घटना ने झकझोरा; जानें पूरा मामला
Video: विराट कोहली का ऑटोग्राफ नहीं मिला तो रो पड़ा नन्हा फैन, गुस्से में बैट फेंक दिया
पुलिस को पहले से गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी महिलाएं मडीवाला चेक पोस्ट के पास, कोरमंगला थाना क्षेत्र में फुटपाथ पर खड़ी होकर आने-जाने वाले पुरुषों को गलत काम के लिए बुला रही हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पाया गया कि महिलाएं वास्तव में सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गतिविधियों में शामिल थीं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत छापा मारकर सभी 6 महिलाओं को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद जब उनसे पासपोर्ट और वीजा के बारे में पूछताछ की गई, तो वे कोई सही और संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिखा सकीं। इससे उन पर विदेशी नागरिकों से जुड़े नियमों के उल्लंघन का शक भी बढ़ गया।
पुलिस ने सभी महिलाओं को आगे की कार्रवाई के लिए कोरमंगला पुलिस स्टेशन में पेश किया, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह या नेटवर्क तो नहीं है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...