Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्यप्रदेश में बने भाजपा के अब तक 85 लाख सदस्य – विष्णुदत्त

September 25, 2024

मध्यप्रदेश में बने भाजपा के अब तक 85 लाख सदस्य – विष्णुदत्त

भोपाल: मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि राज्य में पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत अब तक 85 लाख सदस्य बन गए और सदस्य बनाने का क्रम जारी है।

शर्मा ने यहां पत्रकारों से कहा कि बुधवार 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पार्टी के संगठन पर्व का पहला चरण पूर्ण हो रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी इस दिन मध्यप्रदेश में “अधिकतम सदस्यता दिवस” के तहत कार्य करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, वे स्वयं (डॉ शर्मा), प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद समेत पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अलग-अलग बूथों पर पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर कम से कम 100 नए सदस्य बनाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें