Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई में दिखा खास बैनर, देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

November 26, 2024

मुंबई में दिखा खास बैनर, देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर महाराष्ट्र के लोग उत्साहित हैं। इस बीच मुंबई स्थित भाजपा कार्यालय पर लगा एक खास बैनर सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुस्लिम नेता हाजी अरफात शेख की ओर से इसे लगाया गया है।
इस पोस्टर में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए दिखाया गया है। मराठी में लिखा है मी देवेंद्र गंगाधर राव फडणवीस ईश्वर साक्ष शपथ घेतो यानि मैं देवेंद्र गंगाधर राव फडणवीस ईश्वर के नाम की शपथ लेता हूं।
मंगलवार सुबह एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें अगली सरकार के बनने तक अपने पद पर बने रहने को कहा है।

बीजेपी विधायक दल की बैठक से ठीक पहले दिया इस्तीफा
इससे पहले सीएम एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद चर्चा जोरों पर है कि सीएम फडणवीस ही होंगे। एकनाथ शिंदे ने अपने पद से मंगलवार को इस्तीफा बीजेपी विधायक दल की बैठक से ठीक पहले दिया।
मंगलवार को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। जिसके बाद शाह ही मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे।

महाराष्ट्र में बीजेपी की यह सबसे बड़ी जीत
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति को 288 में से 235 सीटों पर जीत मिली। अकेले बीजेपी को 132 सीटों पर परचम लहराया। महाराष्ट्र में बीजेपी की यह सबसे बड़ी जीत है। शिवसेना को 57 और अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटों पर जीत हासिल हुई।
एमवीए में शिवसेना यूबीटी महज 20 सीटें ही जीत पाई। इसके अलावा, कांग्रेस को 16 और शरद पवार की एनसीपी 10 सीटों पर सिमट गई। सपा ने भी यहां दो सीटें जीती।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें