Deputy Mayor Case ; बिहार : बिहार के गया से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डिप्टी मेयर को सब्जी बाजार में सब्जी बेचते हुए देखा गया। जिसके बाद से वहां लोगों का भीड़ जमा होने लगा। इस डिप्टी मेयर का नाम चिंता देवी है जिन्हें 2022 में डिप्टी मेयर के रूप में चुना गया था। आइए जानते है इस पूरे मामले को विस्तार से…
दरअसल, यह मामला बिहार के गया जिले का है। यहां एक महिला जनका नाम चिंता देवी है, जिन्हें दिसंबर 2022 में डिप्टी मेयर चुना गया था। इससे पहले उन्होंने 35 साल तक सफाईकर्मी के रूप में अपनी सेवाएं दी है। उन्होंने बताया कि कार्यालय में मेरे साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है, और ना ही मुझे निगम के कार्यों के बारे में जानकारी दी जाती है, तो मेरे डिप्टी मेयर होने का क्या मतलब ? उन्होंने आगे कहा कि उन्हें ऑफिशियल मीटिंग और शहर की प्रोजक्ट के बारे में लिए जाने वाले फैसलों से अलग रखा जाता है। ऐसे में मेरे डिप्टी मेयर होने का क्या फायदा। मुझे इस पद पर होने के बावजूद किसी भी प्रोजेक्ट और स्कीम के बारे में जानकारी नहीं दी जाती।
आपको बता दें कि देवी ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें एक लंबे समय से वेतन नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि वे प्रशासन से अपनी भूमिका को लेकर नाराज है। इसलिए उन्होंने कार्यालय में बेकार बैठे रहने की तुलना में सब्जियां बेचना एक बेहतर विकल्प समझा। हालांकि, उन्होंने कहा कि एक रिटायर कर्मचारी के रूप में पेंशन मिलती है। पर वर्तमान पद पर मिलने वाली कोई सुविधा नहीं दी जाती। वहीं इस बात को लेकर अभी तक किसी भी अधिकारी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...