Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

तमिलनाडु चुनाव 2026: AIADMK ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, बड़े नेताओं पर फिर जताया भरोसा

March 25, 2026

तमिलनाडु चुनाव 2026: AIADMK ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, बड़े नेताओं पर फिर जताया भरोसा

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होते ही राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 23 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर सभी पार्टियां पूरी तैयारी में जुट गई हैं। इसी बीच AIADMK ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें-
13 साल के दर्द से मिली मुक्ति: हरीश राणा को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार
IMD Update: NCR में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस तारीख को तेज बारिश और तूफान की संभावना

23 उम्मीदवारों के नाम घोषित

इस सूची में 23 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं, जिनमें कई बड़े और अनुभवी नेताओं को फिर से मौका दिया गया है। पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि वह इस चुनाव में अपने मजबूत और पुराने चेहरों के सहारे मैदान में उतर रही है। पार्टी के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) खुद अपनी पारंपरिक सीट एडप्पादी से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा कई वरिष्ठ नेताओं को भी उनकी पुरानी सीटों से ही टिकट दिया गया है।

किन बड़े नेताओं को मिला टिकट:

केपी मुनुस्वामी – वेप्पनहल्ली
डिंडीगुल श्रीनिवासन – डिंडीगुल
नाथम विश्वनाथन – नाथम
एसपी वेलुमणि – थोंडामुथुर
थंगामणि-  कुमारपालयम
डी. जयकुमार – रॉयपुरम (चेन्नई)

कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के चयन ने राजनीतिक हलकों में चर्चा भी बढ़ा दी है। वीवी राजन चेलप्पा को थिरुपरनकुंड्रम सीट से फिर मौका दिया गया है, जिसे विवादित सीट माना जाता है। वहीं, राज्यसभा सांसद सी.वी. षणमुगम को मैलम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, सेल्लूर राजू – मदुरै पश्चिम, डॉ. विजयभास्कर – विरालीमलई, आरबी उदयकुमार – तिरुमंगलम सीटे से चुनावी मैदान में उतरे हैं।

सीट बंटवारा (NDA गठबंधन)

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा भी तय हो चुका है। जिसके मुताबिक, अन्नाद्रमुक (AIADMK)- 178 सीटें, भारतीय जनता पार्टी (BJP)- 27 सीटें, पट्टाली मक्कल कच्ची- 27 सीटें और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बंटवारे से साफ है कि AIADMK गठबंधन में मुख्य भूमिका निभा रही है और सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

23 अप्रैल को होगा मतदान

तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। इस चुनाव में AIADMK का मुकाबला मुख्य रूप से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन से है।पहली सूची जारी कर AIADMK ने यह संकेत दे दिया है कि वह अपने मजबूत गढ़ों को बचाने और पुराने कामकाज के आधार पर जनता से वोट मांगने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। अब देखना होगा कि यह रणनीति चुनावी नतीजों में कितना असर दिखाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें