नेशनल डेस्क: तमिलनाडु की राजनीति में फिल्म स्टार्स का प्रभाव हमेशा से रहा है, लेकिन इस बार अभिनेता थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक माहौल बना दिया है। पार्टी के मजबूत और सीधे जनता से जुड़े चुनावी वादों ने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है।
टीवीके का पूरा प्रचार अभियान ‘जन-केंद्रित’ घोषणापत्र पर आधारित है, जिसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों और छात्रों को केंद्र में रखा गया है। पार्टी ने कुल 7 बड़े वादे किए हैं, जिन्हें लोग काफी गंभीरता से देख रहे हैं।
1. हर परिवार को 6 मुफ्त गैस सिलेंडर
पार्टी ने महंगाई से राहत देने के लिए हर परिवार को साल में 6 एलपीजी गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया है।
2. महिलाओं को 2,500 रुपए मासिक सहायता
60 साल तक की महिला मुखिया को हर महीने 2,500 रुपए देने की योजना का ऐलान किया गया है, जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।
3. शादी पर 8 ग्राम सोना और साड़ी
गरीब परिवारों की मदद के लिए शादी के अवसर पर 8 ग्राम सोना और एक सिल्क साड़ी देने का वादा किया गया है।
4. महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा
सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का प्रस्ताव है, जिससे उनकी आवाजाही आसान और सस्ती हो सके।
5. छात्रों को 15,000 रुपए सालाना सहायता
कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को हर साल 15,000 रुपए की आर्थिक मदद देने की योजना बनाई गई है, ताकि पढ़ाई बीच में न रुके।
6. किसानों की कर्ज माफी
छोटे किसानों (5 एकड़ तक) का पूरा कर्ज माफ करने और बड़े किसानों का 50% कर्ज माफ करने का वादा किया गया है।
7. युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता
ग्रेजुएट युवाओं को 4,000 रुपए और डिप्लोमा धारकों को 2,500 रुपए मासिक भत्ता देने की घोषणा की गई है।
तमिलनाडु की राजनीति में थलपति विजय की पार्टी टीवीके एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसी बीच विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने कांग्रेस को टीवीके के साथ गठबंधन का ऑफर किया है। चंद्रशेखर ने कहा, ‘कांग्रेस का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है। लेकिन इतनी मजबूत विरासत के बावजूद पार्टी कमजोर क्यों हो रही है? सत्ती की कमी इसकी वजह है। जब कोई पार्टी दूसरों को समर्थन देती है, तो उसका जनाधार कमजोर होने लगता है। उन्होंने कहा, वह ताकत हम देंगे। हम नहीं, बल्कि विजय कांग्रेस को वह ताकत देने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस को इस मौके का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...