Site icon Dainik Savera Times

Tamil Nadu: इरोड के सांसद का दिल का दौरा पड़ने से निधन, टिकट न मिलने पर कुछ दिन पहले की थी खुदकुशी की कोशिश

इरोड। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एमडीएमके) पार्टी के नेता और इरोड से सांसद ए. गणोशमूर्ति का बृहस्पतिवार सुबह कोयंबटूर के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने हाल ही में आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पार्टी और पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 77 वर्षीय गणोशमूर्ति ने 24 मार्च को यहां अपने घर पर कुछ जहरीली गोलियां खाकर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जिसके बाद उन्हें यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन फिर उन्हें कोयंबटूर के एक अन्य निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

इरोड टाउन पुलिस ने पहले आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। वहीं, उन्होंने कहा कि अब इसे आत्महत्या से मौत के मामले में बदल दिया जाएगा। अस्पताल के अधिकारियों ने शव को पुलिस को सौंप दिया। जिसके बाद शव को परीक्षण के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट (आईआरटी) मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को यहां से 15 किलोमीटर दूर कुमारवलासु गांव ले जाया जाएगा और वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गणोशमूर्ति 2019 में सांसद चुने गए थे। उन्होंने इससे पहले 1998 में पलानी और 2009 में इरोड से लोकसभा चुनाव जीता था। गणोशमूर्ति के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।

Exit mobile version