Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेजस्वी यादव ने अपनी जन विश्वास यात्र पर रवाना होने से पहले CM नीतीश पर साधा निशाना

February 20, 2024

तेजस्वी यादव ने अपनी जन विश्वास यात्र पर रवाना होने से पहले CM नीतीश पर साधा निशाना

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव जनता का भरोसा जीतने के खातिर अपनी ‘‘जन विश्वास यात्र’’ की शुरुआत करने मंगलवार को पटना से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होने से पहले प्रदेश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होकर पुराने सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ राज्य में नयी सरकार बनाने के कारण सत्ता से बाहर हो चुके यादव अपनी इस यात्र के जरिये 11 दिन में सभी 38 जिलों को कवर करने की कोशिश करेंगे। यादव पूर्ववर्ती महागठबंधन की सरकार में उप मुख्यमंत्री थे।

अपनी 11 दिन की इस यात्र पर रवाना होने से पहले उन्होंने पूर्जा-अर्चना की और गाय को रोटी खिलायी। इसके अलावा, यहां अपने पिता एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद और माता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी का आशीर्वाद लिया। अपनी पुत्री कात्यायनी को गोद में लेकर प्यार किया तथा उसके पैर को अपने माथे पर रखा। अपनी इस यात्र पर रवाना होने के पहले यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नीतीश कुमार जी के पास राज्य के लोगों के लिए कोई दृष्टिकोण नहीं है और न ही उनके पास गठबंधन बदलने का कोई कारण था।’’ पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी जनता के मत को अपने पैर की जूती समझते हैं, जनता उन्हें जवाब देगी।’’

उन्होंने कहा कि आज उन्हें माता की ममता, पिता की क्षमता और अपनी पत्नी (राजश्री) के समर्थन से ताकत मिल रही है। यादव ने कहा, ‘‘ बिहार के लोग राजद पर अपना प्यार लुटा रहे हैं, यही कारण है कि यह लंबे समय से विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी रही है। मैं उनसे आग्रह करने जा रहा हूं कि वे हमें और भी मजबूती से समर्थन दें ताकि हम उनके लिए काम कर सकें।’’ इस अवसर पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने तेजस्वी को आशीर्वाद देते हुए उनके बारे में कहा़, ‘‘पूरा आशीर्वाद है। बहुत काम किया है आगे भी करेगा।

जनता जनार्दन से मेरी अपील है इसके मनोबल को बढ़ाएं ताकि वह अपना लक्षय़ हासिल कर ले।’’ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार ने हमारे साथ जो किया वह अनुचित था। वह हमेशा भागते हैं। हम कभी साझेदारी नहीं तोड़ते।’’ मुजफ्फरपुर के बाद यादव का आज ही सीतामढ़ी और शिवहर में दो और जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। उनका रात्रि विश्रम मोतिहारी में होगा। यादव की इस जन विश्वास यात्र का समापन एक मार्च को होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें