Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेलंगाना को परिवारवाद पार्टियों से करना होगा मुक्त: अमित शाह

November 20, 2023

तेलंगाना को परिवारवाद पार्टियों से करना होगा मुक्त: अमित शाह

जनगामा: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने कहा कि तेलंगाना में इस विधानसभा चुनाव के नतीजे राज्य और देश का भविष्य तय करेंगे. चुनाव अभियान के तहत अमित शाह ने कोरुतला और जनगामा में आयोजित भाजपा की सकल जनुला विजय संकल्प सभा में भाग लिया. उन्होंने कहा कि लोग चाहते थे कि भाजपा चुनाव जीते और वर्तमान भ्रष्टाचार लिफ्ट सरकार जाए।

अमित शाह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों से राज्य राजाकारों से मुक्त हो गया. सीएम केसीआर ओवैसी के डर से मुक्ति दिवस नहीं मना रहे हैं. जब भाजपा सरकार आएगी तो हम आधिकारिक तौर पर मुक्ति दिवस का आयोजन करेंगे।

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी आई तो तेलंगाना को परिवारवादी पार्टी से मुक्त कराया जाएगा. मोदी के नेतृत्व में ही तेलंगाना को उचित न्याय मिलेगा. अमित शाह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

अमित शाह ने कहा कि तेलंगाना की जनता को इस साल तीन दीपावली मानना होगा.एक दीपावली गुजर गई और अन्य दो दिवाली एक दिसंबर को जब मतगणना के बाद वर्तमान सरकार की छुट्टी होगी और दूसरा 22 दिसंबर को जब अयोध्या राम मंदिर राम भक्तो के लिए खोले जायेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें